जिलाधिकारी ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टेªट परिसर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए समस्त कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत अमल में लाई जा रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट परिसर के प्रत्येक एन्ट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रखने तथा थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात ही परिसर में प्रवेश देने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यालय में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दायित्वों का निर्वहन करने, मास्क पहनने तथा दिन में समय-समय पर हाथों की सफाई करते रहने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यालयों को साफ-सुथरा रखने तथा प्रवेश द्वार, दरवाजों, फर्श, खुला क्षेत्र, साढियों, रेलिंग, गलियारों, कुर्सियों, मेजो, पूछताछ/काउन्टर्स को प्रत्येक दिन में दो बार कीटाणुनाशक से साफ करने तथा सप्ताह में कम से कम दो बार कार्यालय में (कीटाणुनाशक से ) सेनिटाइजेशन करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त तथा मास्क का उपयोग के साथ ही कार्यालय में प्रवेश देने के निर्देश दिये। कार्यालय प्रवेश द्वारों पर हैण्ड सेनिटाइजर/हैण्ड वाश की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *