जांच अधिकारी नामित किया

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। क्वानू-मिनस त्यूनी मोटर मार्ग से ग्राम क्वानू के पास स्थान हटुधार में पिकअप वाहन संख्या एच0पी0-08ए-1667 दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसमें सवार चालक सहित दो लोग बैठे थे। दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा उप जिलाधिकारी चकराता डाॅ अपूर्वा सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह ने अवगत कराया है कि उक्त वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में जिसी किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता हो तो विज्ञप्ति प्रकाशित होने के 15 दिन के भीतर उप जिलाधिकारी कार्यालय/न्यायालय चकराता में उपस्थित होकर लिखित /मौखिक रूप से अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *