जिलाधिकारी ने मीडिया एवं प्रशासन के बीच बेहतर संवाद पर दिया बल

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला स्तरीय पत्रकार समिति सी रविशंकर की अध्यक्षता में  जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समिति के सभी उपस्थित सदस्यों से पत्रकारिता में उनको आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पत्रकारों के जो वास्तविक मुद्दे/समस्याएं है उनके समिति के सम्मुख अनिवार्य रूप से उठाये, जिनका हर सम्भव समाधान करने का प्रयास किया जायेगा, जिलाधिकारी ने मीडिया एवं प्रशासन के बीच बेहतर संवाद पर बल दिया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय कंडवाल ने कहा कि प्रशासन से पूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहा है, समिति के सम्मुख वास्तविक मुद्दे रखने की बात कही, उन्होंने पत्रकारिता के नाम का दुरूयोग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने का अनुरोध किया। वरिष्ठ पत्रकार राज कमल  गोयल ने जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया कि कई छोटे समाचार पत्रों द्वारा अपने संस्थान ऐसे लोगों को भी परिचय पत्र बना दिये जाते हैं, जिनका पत्रकारिता से दूर-दूर तक कोई वास्ता नही है पर कार्यवाही करने का अनुरोध करने के साथ ही सुझाव दिया कि जो भी संस्थान अपने समाचार पत्रों के परिचय पत्र बनाये वह सूचना विभाग, जिलाधिकारी कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस कार्यालय को भी सूचित करें, ताकि पत्रकारिता के नाम का दुरूपयोग न हो। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य रामानुज ने प्रेस मान्यता की बैठक शीघ्र कराने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। समिति के सदस्य नरेश रोहिला ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर छोटे समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को भी जाए, जिससे वे लोग भी शासन-प्रशासन की बात को अपने पाठकों तक पंहुचा सकें।
बैठक में जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों द्वारा उठाये गये मुद्दे एवं दिये गये सुझावों पर विचार करने की बात कही जो मुद्दा उनके स्तर का नही है को सम्बन्धित विभाग के विभागाध्यक्ष को पत्र प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने कहा आगामी माह में प्रेस वार्ता करने का प्रयास किया जायेगा। बैठक पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, जिला सूचना अधिकारी पी.एस भण्डारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *