बागेश्वर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने सीएम हैल्पलाईन में विभिन्न विभागों में दर्ज शिकायतों की जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गयी। सीएम हैल्पलाईन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि कई विभागों द्वारा सीएम हैल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण नही हो रहा हैं जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कडें निर्देश दिये हैं कि सीएम हैल्पलाईन में जो भी शिकायतों दर्ज हुई हैं एवं जो भी जिस स्तर पर लंबित हैं उनका तत्काल निराकरण करना सुनिष्चित करें, निराकरण न होने की दषा में संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कडी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि बिना देखें एवं बिना कार्यवाही के कोई भी शिकायत उच्च स्तर पर प्रेशित न हो यदि ऐसा पाया जाता हैं संबंधित विभागीय अधिकारी के विरूद्ध घोर लापरवाही के मामले में कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हैल्पलाईन पर दर्ज होनी वाली शिकायतों की मानिटरिंग षासन स्तर पर हर रोज की जाती हंै जिसमें प्रत्येक जिले एवं विभाग की लंबित षिकायतों का पूरा विवरण सीएम हैल्पलाईन बोर्ड की डिस्प्ले पर प्रदर्षित होता हैं, इसलिए यह जरूरी हैं कि सभी अधिकारी गंभीरता से सीएम हैल्पर्लाइंन में दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण समयावधि के अंतर्गत करना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का सभी विभाग औचित्य एवं जनहित के दृश्टिगत जल्द से जल्द धरातलीय समाधान करना सुनिष्चित करें। किन्तु यदि शिकायत नीतिगत मामलों से संबंधित हो तो ऐसे मामलों में उच्च स्तर को अपनी सुस्पश्ट आंख्या देते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता से संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं भी दूरभाश से संपर्क करते हुए उसकी औचित्य को देखते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर शिकायत का समाधान करना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाईन का मुख्य उद्देष्य यह है कि लोगों तक सरल व सुगम रूप में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुॅच सकें साथ ही उन्हें अनावष्यक रूप से इधरउधर न भटकना पड़े। इसके लिए यह आवष्यक है कि सभी विभाग तत्परता से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का समाधान सुनिष्चित करें।
सीएम हैल्पलाईन की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न स्तरो पर 93 शिकायतें लम्बित है जिसमें एल1 पर 28, एल2 पर 3 तथा एल4 स्तर पर 58 शिकायतें लंबित हैं, जिसमें लोनिवि की 20, माध्यमिक षिक्षा 17, उत्तराखंड उर्जा निगम 8, श्रम विभाग 6, वन विभाग 5, पंचायती राज 5, जिला पंचायत 4 तथा परिवहन विभाग की 3 शिकायतें लंबित हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एल1 स्तर पर लम्बित सभी शिकायतों का तत्काल रूप से नियमानुसार निर्धारित समयावधि में निस्तारण करना सुनिष्चित करें साथ ही ऐसी षिकायतें जो एल3 या एल4 स्तर पर लम्बित हो गयी है उनके संबंध में भी पुनः स्पश्ट आख्या प्रेशित करते हुए एल3 व उच्च स्तर को अवगत कराना सुनिष्चित करें ताकि उच्च स्तर पर लम्बित इन शिकायतों का भी नियमानुसार समाधान सुनिष्चित हो सकंे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को यह भी निर्देष दिये कि जिन अधिकारियों के मोबाईल नंबर पर सीएम हैल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के मैसेज नहीं आते हैं ऐसे अधिकारी तत्काल अपना मोबाईल नंबर ई डिस्ट्रिक मैनेजर को उपलब्ध करा दे, ताकि सीएम हैल्पलाईन मंे दर्ज होनी वाली शिकायतों का मैसेज संबंधित अधिकारियों को मोबाईल पर आते ही संबंधित षिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए समयसीमा के अंतर्गत निराकरण किया जा सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उप जिलाधिकारी बागेष्वर राकेष चन्द्र तिवारी, काण्डा योगेन्द्र सिंह, गरूड़ जयवर्द्धन षर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 बी0एस0रावता, पुलिस उपाधीक्षक संगीता, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेष चन्द्रा, अधि0अभि0 पीएमजीएसवाई बागेष्वर राजेन्द्र प्रसाद, अधि0अभि0 लोनिवि बागेष्वर के0के0तिलाडा, अधि0अभि0लोनिवि कपकोट संजय कुमार पाण्डेय, तहसीलदार बागेष्वर नवाजिष खलीक, मैनपाल सिंह, ई डिस्ट्रिक मैनेजर रोहित बहुगुणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।