अल्मोड़ा/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अन्तर्गत लोक प्रयोजनार्थ जिला अल्मोड़ा के परगना बारामण्डल, ग्राम कटारमल में माऊण्टेन ड्राईविंग स्कूल, भारत तिब्बत पुलिस की स्थापना हेतु उल्लिखित 0.150 है0 भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह मामला अत्यावशक है इसलिए लोक प्रयोजन के लिए धारा 40 की उपधारा (1)के उपबन्धों के अवलम्ब लेते हुए उल्लिखित 0.150 है0 भूमि अधिसूचित की जाती है। उन्होंने बताया कि भूमि का क्षेत्रफल व अन्य विवरण कलैक्ट्रेट अल्मोड़ा के कार्यालय में हितवद्ध व्यक्ति द्वारा देखा जा सकता है।