जीवन में उमंग-उत्साह अति आवश्यक : ब्रह्माकुमारी मंजू बहन

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)।  जीवन में उमंग-उत्साह अति आवश्यक है क्योंकि उमंग-उत्साह के पंख सदा स्वयं को भी उड़ाते हैं और दूसरों को भी उड़ने का मार्ग बताते हैं। यह कहना है राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू बहन का।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेन्द्र सुभाष नगर देहरादून के सभागार में आयोजित सत्संग में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू बहन ने कहा कि उमंग-उत्साह दोनों ही पंख सदा ही साथ रहें, क्योंकि यदि एक पंख भी ढ़ीला होगा तो ऊँचा नहीं उड़ सकेंगे। उनका कहना था कि हिम्मत एक ऐसी चीज़ है जो असम्भव को भी सम्भव कर सकती है, मुश्किल को सहज बना सकती है, नीचे से ऊँचा उड़ाने वाली है, तो सदा ऐसे उडाने वाले बनो। उन्होंने यह भी कहा कि राजयोग के नियमित अभ्यास से जीवन मंे उमंग-उत्साह सहज ही आ जाते हैं। इस अवसर पर अर्चना, उजला, सरोजनी, अनूप, राजकुमार, पूजा, दीपक, ज्योत्सना, उषा, सविता, रमा, कमला आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *