देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि 27 मई को प्रदेश भर में जिला/शहर मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गाश्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इसी कार्यक्रम के तहत 27 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रातः 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा एवं गोश्ठी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. आर.पी. रतूड़ी ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने का आह्वान किया है।