डबल लॉक में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडियड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए। डीएम, एसएसपी और मुख्य कोषाधिकारी को मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए कहा गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। शिक्षा सचिव ने आदेश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के नजदीकी कोषागार या उपकोषागार के डबल लॉक में प्रश्न पत्र रखे जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *