कोरोना वायरस: ऊर्जा निगम के सभी बिलिंग सेंटर बंद

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन अवधि तक सभी बिलिंग सेंटरों को बंद कर दिया है। अब बिजली उपभोक्ता केवल ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। बिलिंग सेंटर अब तक खुले थे, लेकिन सोमवार से इन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया। बिलिंग सेंटरों पर लोगों की भीड़ लग रही थी। जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए ऊर्जा निगम ने सभी बिलिंग सेंटरों को बंद कर दिया है। अब उपभोक्ता लॉकडाउन अवधि तक केवल ऑन लाइन ही बिल भुगतान कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *