देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित देहरादून के अनिल वर्मा को उड़ीसा में राष्ट्रीय उत्कल रक्तवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, युवा कल्याण-खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तरुण कांति बेहड़ा, पद्मश्री डी प्रकाश राव, पुरी के विधायक जयंत सारंगी, प्रो. अभिमन्यु भुयान व चेयरमैन सिबानारायण सेनापति ने वर्मा को सम्मान प्रदान किया। वर्मा अब तक 137 बार रक्तदान कर चुके हैं।