देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। होम्योपैथी निदेशालय ने कोरोना को लेकर चिकित्सकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि सभी चिकित्सक ओपीडी के बाहर मोबाइल नंबर चस्पा करें ताकि दूरभाष के माध्यम से रोगियों को चिकित्सा परामर्श व कोरोना के संबध मे जानकारी प्रदान कर पाए। होम्योपैथा निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के अनुसार डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने जिले के अधिकारियों के निर्देश प्राप्त कर ओपीडी सेवाएं संचालित करें। सभी चिकित्सालय स्टाफ अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे व दूरभाष पर उपलब्ध रहेंगे।