देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार के लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद इसका सही तरह से पालन नहीं हो रहा है। इसको लेकर सरकार काफी चिंतित है। इस बाबत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करवाये जाने के निर्देश दिये। सीएम ने जिले और ब्लाक स्तर तक टास्क फोर्स गठित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों तत्काल के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फीडबैक लिया और आगे की तैयारियों पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि जो लोग यह लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं उनके पालन साथ सख्ती की जाए। इसके लिए सीएम ने तत्काल ढांचा तैयार करने को कहा। सीएम ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो जिला और ब्लाक लेवल तक टास्क फोर्स का गठन किया जाए। यह फोर्स सुनिश्चित करेगी कि लॉकडाऊन का पालन हो रहा है। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंहए पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ीए सचिव अमित नेगी और नितेश झा मौजूद रहे।
बैठक के बाद मीडिया के साथ अनौपचारिक वार्ता में सीएम ने कहा कि इटली जैसे देश ने कोरोना के सामने घुटने टेक दिए हैं। हमें उनसे सबक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभी हम इससे बचे हुए हैं। सरकार की ओर से जारी दिशा.निर्देशों का पालन कर के हम ऐसी स्थिति आने से बच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग लाक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर सख्ती भी की जाएगी। इसके लिए ढांचा तैयार करते हुए लोवर लेवल तक इसके लिए टास्क फोर्स का गठन करके इसे नियंत्रित किया जाएगा।