डांडा लखौण्ड में 2 हैक्टेयर भूमि को किया गया कब्जा मुक्त

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में डाण्डा लखौण्ड में लगभग 2 हैक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त किया गया।

जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध अतिक्रमण को मुक्त करने के प्रयासों में उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग, स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम ने डाटा लखौण्ड में नगर निगम की लगभग 2 हैक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त किया। अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियेां पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह भविष्य में अवैध कब्जे ना हों इसके लिए राजस्व विभाग ने पुलिस विभाग को कब्जा करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *