देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास के संदर्भ में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम आज साँय देहरादून पहुंचे ।
श्री गौतम ने यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रवास को लेकर तैयारियों पर विचार विमर्श किया और जरूरी सुझाव भी दिए। श्री गौतम से मिलने वालों में राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री धन सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री (संगठन)श्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार ,श्री राजेंद्र भंडारी , श्री सुरेश भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन प्रदेश प्रवक्ता श्री मयंक गुप्ता सह मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट शामिल थे। श्री गौतम बीजापुर सेफ हाउस में रुके हैं और शुक्रवार प्रातः हरिद्वार जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा अपराह्न पहुँच रहे हैं के लिए रवाना हो जाएँगे।