दिल्ली में 1 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉक डाउन की अवधि को एक सप्ताह के और बढ़ा दिया हैं। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी हैं। विदित हो कि दिल्ली सरकार ने कोरोना रोकथाम के लिए पहले 1 सप्ताह का लॉकडाउन लगाया था, लेकिन इस बीच कोरोना मामलों में कोई गिरावट नहीं देखी गई तो दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया था।

एक बार फिर दिल्ली सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया हैं। लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही मौजूदा गाइडलाइंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी तक जारी नियम ही आगे भी लागू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *