कोरोना संक्रमित परिवार को दे रहे हिम्मत और हौसला, गरीब परिवार को प्रदान कर रहे राशन
देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। पिछले वर्ष लॉकडाउन के शुरुआत समय से अपने सपने संस्था “मैं हूं ना…” अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन व जरूरतमंद बच्चों को कापियां-किताब वितरित किया गया था। इसी कड़ी में एक बार फिर जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए ” मैं हूँ ना …” रूपी अभियान अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव द्वारा शुरू किया गया। अभियान के तहत अरुण यादव द्वारा सुभाष नगर देहरादून में कोरोना संक्रमित सेमवाल परिवार के घर जाकर उनको हिम्मत और हौसलें प्रदान किये। इसके अलावा इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई रुके न इसके लिए ऐसे जरूरतमंद बच्चों को नई कापियां और पुराने नये किताबे भी प्रदान किये। 
अभियान के तहत अरुण यादव द्वारा सुभाषनगर में 7 वर्षीय नीलम नामक बच्ची के गरीब परिवार के घर जाकर राशन दिया गया| इस मौके पर अरुण कुमार यादव ने आम जनमानस से कोरोना से बचाव को नियमों का पालन करने का आहवान किया। संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने अभियान में मदद कर रहे मोहम्मद कैफ, निधि नौटियाल, दीपिका, संगीता सुब्बा, अभिषेक गुप्ता, सन्तोषी, अजित, जितेंद्र के प्रति आभार प्रकट किया।