धीरेन्द्र के आने से पौड़ी सीट पर तीरथ की जीत का बढ़ जाएगा अंतर: त्रिवेन्द्र

साथियो के साथ धीरेंद्र चौहान की भाजपा में वापिसी
देहरादून। कोटद्वार विधानसभा के वरिष्ठ नेता श्री धीरेंद्र चौहान आज अपने लगभग 400 साथियों के साथ वापस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। धीरेंद्र चौहान का आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा श्री नरेश बंसल द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि धीरेंद्र चौहान के पार्टी में वापस आने से पौड़ी सीट पर तीरथ सिंह रावत की जीत का अंतर और बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को जब वे कक्षा 11 में पढ़ते थे मैं आरएसएस की शाखा में लाया था। उन्हें रास्ता पकड़कर मंजिल पर पहुंचने की आदत है। उन्हें जब प्रथम चुनाव लड़ाया गया तो उनके पास एक पैसा भी नहीं था। फिर भी वे प्रचंड बहुमत से जीते और यह चुनाव भी वह प्रचंड बहुमत से जीतेंगे ।मेरी ही तरह वह भी सैनिक परिवार से आते हैं और साधारण जीवन जीते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि इसका साधारण से साधारण कार्यकर्ता उच्च से उच्च पद पर पहुंच सकता है।
इस अवसर पर नरेश बंसल कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा की धीरेन्द्र चौहान के भाजपा में जुड़ने से पार्टी को ताकत मिलेगी और पौड़ी लोकसभा छेत्र में जीत का अन्तर बढेगा और चौहान की सक्रियता का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। धीरेंद्र चौहान ने इस अवसर पर कहा कि वह सदैव भाजपा के थे और रहेंगे पर कभी.कभी परिवार में मनमुटाव हो जाता है जिसके कारण पिछले मेयर चुनाव में वे पार्टी से अलग हुए, पर मनभेद कभी नहीं हुआ सो वह आज फिर से परिवार में है और पार्टी के लिए जी जान से काम करेंगेद्य कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक खजान दास ने किया।
श्री धीरेंद्र के साथ भाजपा ज्वाइन की जिनमें प्रमुख रूप से आनंद घिल्डियाल, प्रमोद रावत, सुभाष बिष्ट, विरेंद्र बिष्ट, कृष्ण सिंह नेगी, ब्रजमोहन नेगी, कैप्टन राम चरण भारद्वाज, कमलेश खंडवाल प्रमुख है। इस अवसर उत्तराखंड सरकार में मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट मीडिया, सह प्रभारी शादाब शम्स, संजीव वर्मा, राजीव उनियाल, अनिल गोयल, घनश्याम नौटियाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *