31 को होगा ‘‘मैं भी चौकीदार हूॅ’’ कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। ‘‘मैं भी चौकीदार हूॅ’’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अनिल गोयल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि 31 मार्च को सांय 4 बजे से लाॅड वैंकटेश वैडिंग प्वाईंट में ‘‘मैं भी चौकीदार हूॅ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कार्यकारी प्रदेष अध्यक्ष नरेश बंसल, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता व आमजन इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करेंगे।
इसी श्रृखला में कल सांय होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कान्फ्रेंस होने जा रही है। उत्तराखण्ड में यह कान्फ्रेंस पाॅचों लोकसभाओं में होनी सुनिश्चित हुई है। पाॅचों में से किसी भी एक स्थान पर यह टू-वे कान्फ्रेंस भी होगी जिसमें प्रधानमंत्री जी द्वारा सीधे प्रश्नोत्तर भी किये जा सकते हैं। इस कार्यक्रम में चैकीदार का कार्य करने वाले भी शामिल होने जा रहे हैं।
पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुये प्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस मानसिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही हैं जिसे सबूत और ताबूत की राजनीति करने से ही फुरसत नहीं वह सेना के शौर्य पर भी प्रश्नचिह्न लगाती आई है। जो कि घोर निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लगभग 40 स्टार प्रचारक हमारे प्रत्याषियों के प्रचार प्रसार के लिये उत्तराखण्ड आने वाले हैं। जिनके कार्यक्रम की सूची समय-समय पर जारी की जायेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल, टिहरी संयोजक ओमवीर राघव, प्रदेश सह प्रभारी संजीव वर्मा, शादाब शम्स, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *