देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश के शहरी विकास, आवास मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में नगर निगम रूड़की के सीमा विस्तार व निर्वाचन प्रक्रिया के साथ ही बाजपुर और श्रीनगर के सम्बन्ध में भी समीक्षा विस्तार और निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नगर निगम की नियमावली के अनुसार आरक्षण का अनुपालन कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सीमा विस्तार और निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ में भी नगर निगम बनने चाहिए जिससे शहरी विकास विभाग योजनाओं का लाभ वहाँ भी मिलता रहे। बाजपुर और श्रीनगर नगर निगम के सम्बन्ध में मा0 न्यायालय के निर्देशों के तहत जो भी निष्कर्ष सामने आयेगा, उसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव से सम्बन्धित पूर्ण तैयारी है और अधिकारियों को भी इस सम्बन्ध में अपनी तैयारी पूर्व में रखने के निर्देश दिये गये हैं।
मंत्री ने नगर निगम चुनाव में सम्बन्धित नगर निगम क्षेत्र में आरक्षण की प्रक्रिया एक पुनः अध्ययन करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर सचिव न्याय प्रेम सिंह खिमाल, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, अपर निदेशक उदय सिंह चैहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।