राजपुर रोड वाई जंक्शन, ब्रहम कमल रोटरी का उद्घाटन

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास, मंत्री मदन कौशिक, मेयर देहरादून, सुनिल उनियाल गामा, और विधायक, विधानसभा क्षेत्र मसूरी गणेश जोशी द्वारा हुडकों की सी0एस0आर0 योजना के सौजन्य से तथा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण(एम.डी.डी.ए.) द्वारा निर्मित राजपुर रोड वाई जंक्शन, ब्रहम कमल रोटरी का उद्घाटन किया गया।
इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा लगातार शहर में सड़कों, चैराहों, पार्कों, मुख्य मार्गों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया है और वर्तमान समय में भी किया जा रहा है। एमडीडीए द्वारा राजपुर रोड, वाई जंक्शन में बनाये गये ब्रह्मकमल की स्टैच्यू भी इसी का एक हिस्सा है। हम सौन्दर्यीकरण में उत्तराखण्ड के राजकीय प्रतीकों, यहां की लोककला और स्थानीय संस्कृति के प्रतीकों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सौन्दर्यीकरण में शामिल कर रहे हैं। एमडीडीए अन्य ऐेजेंसियों के माध्यम से लगातार सौन्दर्यीकरण का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उपध्यक्ष एमडीडीए डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव, सचिव गिरिश गुणवन्त, एमडीडीए उद्यान अधिकारी ए.आर.जोशी सहित आकांक्षा सिंह, कृष्ण कुठियाल और सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *