नशा मुक्ति भारत अभियान समिति की बैठक आयोजित

हरिद्वार/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में नशा मुक्ति भारत अभियान समिति की बैठक वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी को जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव ने बताया कि नशा मुक्ति भारत अभियान को गति प्रदान करने और उसमें तेजी लाने के लिये 01 करोड़ 10 लाख का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे स्वीकृति के लिये भारत सरकार को भेजा जायेगा, जिसकी स्वीकृति के पश्चात नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को चलाने में काफी गति मिलेगी। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुये एक संशोधित विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिये।

बैठक में नशा मुक्ति केन्द्र, मिसरपुर, लस्कर की संस्था के हेड श्री डी0के0 ध्यानी ने जिलाधिकारी को बताया कि उनकी संस्था कई वर्षों से समाज में नशाा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रही है एवं उनका काम क्षेत्र में सराहनीय रहा है तथा नशे के शिकार कई व्यक्तियों/बच्चों को वे नशे की दुनिया से बाहर लाये हैं। उन्होंने बताया कि हमारे कुल चार सेण्टर हैं, जिनमें से दो सेण्टर हरिद्वार में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने श्री ध्यानी से कहा कि आप कोविड-19 का भी ध्यान रखते हुये वेबिनार, गूगल मीट आदि को भी शामिल करते हुये एक विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने जिलाधिकारी को बताया कि पुलिस के स्तर से हर स्कूल व काॅलेज में एक समिति बनाई गयी है, जो समय-समय पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाती रहती है, जिसमें काफी लोग जुड़े हुये हैं। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक विस्तृत रिपोर्ट इस सम्बन्ध में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को यह भी बताया कि नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिये विभिन्न संगठनों-एन0एस0एस0 आदि से 50 स्वयं सेवकों के चयन की प्रक्रिया गतिमान है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार, समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार, कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग, नशा मुक्ति केन्द्र, मिसरपुर, लस्कर के हेड सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *