हरिद्वार में मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा होंगे मुख्य अतिथि
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। नागरिकता संशोेधन अधिनियम 2019 के संबंध में उत्तराखण्ड में जनजागरण अभियान के तीसरे चरण में 11 जनवरी से बुद्धि जीवी सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है ये सम्मेलन प्रदेश के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में 15 जनवरी तक सम्पन्न होगें। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर 11 जनवरी को हरिद्वार में मुख्य अतिथि होंगे दूसरी ओर प्रदेश में घर-घर जाकर जनता से सम्पर्क का अभियान जारी हैं।
यह जानकारी देते हुये भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि नागरिकता संशोेधन अधिनियम 2019 के सम्बन्ध में जन मानस को अधिनियम के बारे में सही तथ्यों से अवगत कराने तथा कांग्रेस, वामपंथी दलों व अन्य विपक्षी दलों द्वारा किये जा रहे दुश्प्रचार का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान में अब 11 जनवरी से पूरे प्रदेश में जिलेवार बुद्धि जीवी सम्मेलन षुरू हो रहे है। इनमें 11 जनवरी को हरिद्वार में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन 11 जनवरी को बागेष्वर व अल्मोडा़ में भी सम्मेलन आयोजित किये गये है, जिनमें क्रमशः श्री केदार जोशी (प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जामंत्री) तथा श्री राजेश कुमार (दर्जामंत्री) मुख्य वक्ता होंगे।
उन्होने बताया कि इसके बाद 12 जनवरी को बनबसा (चम्पावत) हल्द्वानी (नैनीताल)व काशीपुर (ऊधम सिह नगर) में सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है जिसमें क्रमशः श्री राजेश कुमार (दर्जामंत्री) श्री राजेन्द्र भण्डारी (प्रदेश महामंत्री भाजपा) व श्री अजय टम्टा (सांसद अल्मोडा़) मुख्य वक्ता होंगे। 13 जनवरी को नई टिहरी, देहरादून व पिथौरागढ़ में सम्मेलन आयोजित किये गये है। जिसमें क्रमशः श्री नरश बंसल (दर्जामंत्री) श्री मदन कौषिक (कैबिनेट मंत्री) श्री अजय टम्टा (सांसद अल्मोडा़) मुख्य वक्ता होंगे। 14 जनवरी को तिलवाडा़ (रूद्रप्रयाग) में सम्मेलन अयोजित होगा। जिसमें श्री ज्योति प्रसाद गैरोला (प्रदेश उपाध्यक्ष) मुख्य वक्ता होंगे। तत्पष्चात 15 जनवरी को पौडी़ गढ़वाल उत्तरकाषी, व ऋशिकेश (देहरादून जिला) में सम्मेलन आयोजित किये गये है जिसमें क्रमषः श्री अजेय कुमार(प्रदेश महामंत्री संगठन) श्री कुलदीप कुमार (प्रदेश मंत्री) व श्री अनिल गोयल(प्रदेश महामंत्री) मुख्य वक्ता होंगे। जनपद चमोली का सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है।
डा. भसीन को अनुसार बताया कि इससे पूर्व प्रदेश में जनजागरण के प्रथम चरण में 5 जनवरी तक सभी जिलों में पत्रकार वार्ताऐं व दूसरे चरण में 10 जनवरी तक विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां आयोजित की गयी। इसके साथ ही घर-घर जाकर जनता से मिलने व उन्हें अधिनियम के बारे मे साहित्य उपलब्ध कराने का कार्यक्रम जारी है।