सीएम के बयान की कांग्रेस अध्यक्ष ने की निंदा

दिवंगत देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए कहे गये अपशब्द मुख्यमंत्री की मानसिकता को करते है उजागर- प्रीतम सिंह
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कालाढॅूगी जनपद नैनीताल में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा दिये गये बयान जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी को कायर/बुजदिल कहकर संबोधित किया उसकी कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गई और जिस कांगे्रस पार्टी के नेताओं ने भारत की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। खासकर के गांधी परिवार जिसके दोनों माॅ बेटे स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी एवं स्व0 राजीव गांधी जी ने अपने प्रधामंत्री काल में प्राणों की आहूति इस देश के लिए दे दी ऐसे दिवंगत देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए कहे गये अपशब्द मुख्यमंत्री की मानसिकता को उजागर करते है। श्री प्रीतम सिंह ने सख्त लहजे में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से पूछा कि वो बतायंे कि आजादी की लड़ाई में उनके पूर्वज कहाॅ खड़े थे और इस देश के विकास में उनका व उनके दल का क्या योगदान है। श्री प्रीतम सिंह ने आगे कहा कि आज भारत देश जो भी तरक्की कर रहा है उस आधुनिक भारत की बुनियाद स्व0 राजीव गांधी जी के द्वारा रखी गई आज चाहे हम सूचना क्रान्ति की बात करे, नई टेक्नोलाॅजी की बात करें, चाहे युवाओं को वोट देने के अधिकार की बात करें या पंचायती राज एक्ट में 73वें व 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को सशक्त करने जैसे मजबूत फैसले। शिक्षा के क्षेत्र में राजीव जी का योगदान अतुल्नीय है। फिर चाहे वह गरीब बच्चों के लिए नवोदय विद्यालयों की स्थापना हो या 1986 में स्व0 राजीव गांधी जी के ही कार्यकाल में घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनपीई) के तहत पूरे देश में उच्चशिक्षा व्यवस्था का आधुनिकीरण एवं विस्तार हुआ हो, स्व0 राजीव जी के इस देश की उन्नति एवं विकास की दिशा में उठाये गये उपरोक्त सभी कदम नजरअंदाज नही किये जा सकते है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को स्व0 राजीव जी के कार्यकाल में हुए विकास का अंदाजा नही है या फिर कांग्रेस के दिवंगत नेताओं को अपशब्द कहना ही भाजपा की संस्कृति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *