निजी स्कूलों की शिकायत के लिए तीन और नंबर

देहरादून। एनसीईआरटी की किताबें लागू करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद भी पब्लिक स्कूलों द्वारा जबरन निजी पब्लिशर्स की किताबें लगाने के मामले में लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए सबसे अधिक पब्लिक स्कूलों वाले शहर देहरादून में शिकायत के लिए बनायी गयी हेल्प डेस्क में पांच फोन नंबर लगाए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना भेजी गयी है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद कंट्रोल रूम बनाया गया था। इसमें दो मोबाइल नम्बर 9412403037 और 9412973903 शिकायत के लिए दिये गये थे। इन फोन नम्बरों पर अभिभावकों द्वारा भारी संख्या में शिकायतें दर्ज किये जाने के बाद तीन अतिरिक्त नंबरों की व्यवस्था की गयी है ताकि अभिभावकों को किसी भी तरह की दिक्कतें न हो।इसमें मोबाइल नम्बर 9412973905, 9410558596 के साथ ही लैंडलाइन नंबर 0135-2787028 को अभिभावकों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी सीधे मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में इस तरह की शिकायतों का अनुश्रवण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *