निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन 20 व 21 जुलाई को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा देहरादून एवं मेदांता मेडिसिटी द्वारा 20 व 21 जुलाई 2019 को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 दोपहर तक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास सुभाष रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  करेगी।
महासभा के महानगर अध्यक्ष पी एस कोचर ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में मेदांता के सुप्रसिद्ध डॉक्टर मरीजों का वी पी, शुगर, ईसीजी, मेमोग्राफी, चेस्ट एक्सरे, फेफड़ो का कार्य परीक्षण, हृदय रोग, ऑंकोलॉजी, फिजियोथेरेपी आदि रोगों की जांच आधुनिक मशीनों द्वारा की जाएगी। जिला अध्यक्ष राजीव सच्चर एवं प्रभारी जी एस आनंद ने कहा कि उत्तराखंड के जरूरतमंद रोगी शिविर का लाभ अवश्य उठाएं। प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने कहा की इस विशाल निशुल्क शिविर के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं अति विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर बलजीत सिंह सोनी होंगे। प्रेस वार्ता में पी एस कोचर, जी एस आनंद, राजीव सच्चर, हरपाल सिंह सेठी, कपिल भाटिया,  अरुण खरबंदा, हरीश नारंग, वी के तुली, विजय कथूरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *