पंचमी तिथि के बारे में अफवाह गलत: महंत देवेन्द्र दास

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री दरबार साहिब, देहरादून के सज्जादानशीन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस अफवाह का पूरी तरह खण्डन किया कि इस वर्ष श्री झण्डा आरोहण होली के पांचवें दिन के बजाय तीसरे दिन किया गया। उन्होनें कहा कि विद्वान राजपुरोहितों व विशेषज्ञ आचार्यों ने शास्त्रों व पंचांग का गहन अध्ययन करने के बाद ही इस वर्ष के लिए श्री झण्डे जी आरोहण की तिथि (13 मार्च 2020) की तिथि घोषित की थी। काशी विद्वत सभा ने 13 मार्च 2020 शुक्रवार को पंचमी तिथि बताया है। शास्त्रों के अनुसार तिथियां, त्योहार-पर्व आगे पीछे होते रहते हैं। कभी होली चैत्रवदी पंचमी से तीन दिन पहले व कभी चार व पाॅच दिन पहले पड़ती है, अधिकांशतयः पाॅचवें दिन पड़ती है। इसलिए लोगों में श्री गुरु राम राय महाराज जी के जन्मदिवस की तिथि के बारे में भ्रम हुआ। उन्होंने तिथि के बारे में फैली अफवाहों का पूरी तरहं खण्डन करते हुए 13 मार्च की तिथि को शास्त्रों व पांचांग के अनुरूप बिल्कुल सही तिथि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *