परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाये रखने के निर्देश

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। नगर मजिस्टेªट अभिषेक रूहेला (IAS) और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आगामी 02 जून 2019 को संघ लोक सेवा  आयोग की प्रिलिम परीक्षा-2019 को व्यवस्थित और कुशलता से सम्पादित करवाने को लेकर परीक्षा केन्द्र के सुपरवाईजर और इनविजिलेटर्स के साथ ही लोकल इन्सपैक्टिंग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए जरूरी बातों से ब्रिफ किया गया।
नगर मजिस्टेªट द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त किये गये अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए गंभीरता  से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि अपने-अपने कर्तव्यों को भलीभांति समझ लें और किसी भी प्रकार की शंका हो तो समय रहते उसे दूर कर लें।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को ब्रिफ करते हुए कहा कि सुपरवाईजर और इनविजिलेटर परीक्षा सामग्री की बण्डलिंग को खोलने, उसे वितरण करने और कलेक्शन करने के पश्चात उसे पैक करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया सहित केन्द्र पर की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं को अच्छे से सम्पादित करें। इन्सपैक्टिंग अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि सभी इन्स्पैक्टिंग अधिकारी परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति में परीक्षाएं सकुशल सम्पादित करवायें और एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र स्थल का निरीक्षण करते हुए वहां पर आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार जैमर, सिटिंग अरेन्जमेन्ट, पेयजल, पृथक, पृथक शौलचालय, मोबाईल फोन जमा करने की प्रक्रिया सहित साफ-सफाई, विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था इत्यादि मिनिमम व्यवस्थाएं देख लें और संतुष्ट हो जायं। उन्होंने पुलिस विभाग को भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर समय से और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल फ्रिलास्किंग और सुरक्षा प्रबन्धन इत्यादि के लिए तैनाती देने को कहा।
संघ लोक सेवा आयोग से जिला प्रभारी मंजूला मेहता ने सभी उपस्थित अधिकारियों को आयोग की परीक्षा को निर्बाध, पारदर्शिता और व्यवस्थित कराने के लिए जरूरी बातों की ओर ध्यानाआकर्षित करते हुए कहा कि परीक्षा पूरी सतर्कता और बिना किसी दबाव के सम्पन्न करवायें और आयोग के दिशा-निर्देशों से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। उन्होंने परीक्षा की टाइम-टू-टाइम सम्पादित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को पूरा करने और प्रवेश पत्र जांच, किसी भी प्रकार का इलैक्ट्रानिक गजेट-मोबाइल इत्यादि पर पूर्णतः पाबन्दी लगाने सहित सामग्री की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग के जनपद के अन्य प्रभारी मोहन सिंह रावत सहित परीक्षा में तैनात किये गये इन्सपैक्टिंग अधिकारी, सुपरवाईजर और इनविजिलेटर अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *