देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र एस ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के प्राविधानों के अनुसार निर्वाचन परिणामों की घोषणा के 26 वें दिन लेखा समाधान बैठक का आयोजन किया जाना है। उन्होंने 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र के समस्त प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 18 जून 2019 को अपराहन 4 बजे कलेक्टेªट सभागार में लेखा समाधान बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र के समस्त प्रत्याशियों से स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता को बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।