पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने को किया जा रहा 13 नए डेस्टिनेशन का विकास

प्रदेश में साहसिक पर्यटन की अपार सम्भावनाये : CM रावत
रूद्रपुर/देहरादून। उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बताते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन की अपार सम्भावनाये है। उन्होने कहा प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियों को बढाने के लिये 13 जिलों में 13 नए डेस्टिनेशन का विकास किया जा रहा है। उसी के अन्तर्गत जल क्रीडाओं हेतु हरिपुरा बौर जलाशय को चिन्हित कर पर्यटन हेतु विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।


यूएस नगर स्प्रिंग कार्निवाल के तहत आज हरिपुरा बौर जलाशय में एक सादे समारोह में नेशनल जल क्रीडा प्रतियोगिताएं प्रारम्भ की गई। इस अवसर पर सीएम श्री रावत ने कहा कि इस समय आतंकी हमले के कारण शोक का माहोल है। इस प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों से छात्र-छात्राएं अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहे है, लिहाजा वह उनकी हौशला अफजाई करने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में हर कोने से पर्यटक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है। उन्होने कहा टिहरी को भी वाटर स्पोर्टस के डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया गया है। प्रदेश की सुन्दरता को देखते हुये देश व विदेश के पर्यटक यहा आना चाहते है। उन्होने कहा नैनीताल व मंसूरी पर्यटन स्थलों का बहुत पुराना इतिहास है। उन्होने कहा कि जनपद उधमसिंह नगर जलाशयों का जनपद है, यहा वाटर स्पोर्टस की अपार सम्भावनाये है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हमारे पास प्रकृति की दी हुई अपार सम्पदा है, उनका उपयोग होना अब शुरू हुआ है। उन्होने कहा भविष्य में हरिपुरा बौर जलाशय पर्यटन के क्षेत्र में बहुत आगे जायेगा। उन्होने कहा हम सभी नई सोच के साथ आगे की परिकल्पनाओं को साकार करें। मुख्यमंत्री द्वारा हरिपुरा बौर जलाशय में नेशनल जल क्रीडा प्रतियोगिताये आयोजित कराने हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल व जिला प्रशासन टीम की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के आयोजनो से इस क्षेत्र में जहां पर्यटकों को आवागमन बढेगा वही इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।


जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने बताया कि इस नेशनल जल क्रीडा प्रतियोगिता में चंडीगढ, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, झारखण्ड, इण्डियन आर्मी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गोआ व जनपद उधमसिंह नगर की टीमों द्वारा भाग लिया गया। इससे पूर्व पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुये जवानों व राजोरी में शहीद हुय मेजर चित्रेश बिष्ट की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट कर मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।  इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी, मण्डलायुक्त राजीव रौतेला, डीआईजी अजय जोशी, जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, एसएसपी वरिन्दरजीत सिंह, भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव व एशियन खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष राजीव मेहता, उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ के महासचिव डा0डीके सिंह, सिल्वर मेडल विजेता श्वेता सैलिंग, सीडीओ मयूर दीक्षित, संयुक्त मजिस्टेªट हिमांशु खुराना, एडीएम जगदीश चन्द्र काण्डपाल आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *