पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 28 से

देहरादून। उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 18वीं उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 28 व 29 जुलाई को लाडपुर में होगा। चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब 150 प्रतिभागी अपना दमखम दिखाएंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसोसिएशन के संरक्षक सुभाष बड़वाल ने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन भाजपा प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा व आईपीएस अमित सिन्हा करेंगे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी सितम्बर में होने वाली राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिव अजरुन गुल्हाटी, आदित्य, तरुण, आशीष गुप्ता, अंकित मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *