प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार

रुद्रप्रयाग। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने संसाधनों के अभाव के बाबजूद जवाहर एवं राजीव नवोदय विद्यालय बल्कि सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा भी पास की है। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी का आभार किया है।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं जिसके अब परिणाम दिखने लगे हैं। साल भर की मेहनत के बाद बढ़े चलो कार्यक्रम ने आशातीत परिणाम दिए हैं। राप्रावि बीना के छात्र प्रियांशु ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय में जनपद के सरकारी स्कूलों के 17 बच्चों का चयन हुआ। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में भी दो दर्जन से अधिक छात्रों का चयन हुआ है। प्राथमिक विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्रों का चयन होने पर खुशी जताते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद शाखा के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है। खुशी जाहिर करने वालों में मगनानन्द भट्ट, ललित काला, वंशीधर गौड़, विक्रम सिंह, देवेन्द्र दरमोड़ा, लक्ष्मी नेगी, दिनेश भट्ट, वीरेन्द्र कठैत, सुरेन्द्र गुसाईं, हरीश गिरी, शिवप्रसाद भट्ट, दीपक बुटोला, चारूचन्द्र खण्डूरी, राकेश नैनवाल, गंगा नेगी, राकेश शुक्ला, प्रकाश रौथाण, विपिन त्रिपाठी, प्रेम सिंह गुसाईं, श्रीधर प्रसाद भट्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *