पुलिस बल के साथ आरएएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

हरिद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। करोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से शासन प्रशासन चिंतित दिखाई दे रहा है।केंद्र सरकार की ओर से ब्लॉक डाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाया गया है एवं राज्य सरकारों से ब्लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराने की अपील की गई है ताकि करोना वायरस से निजात मिल सके। इसको ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन का अनुपालन करने के लिए पुलिस बल के साथ आरएएफ के जवानों को भी उतारा गया है। बुधवार को  हरिद्वार के संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस बल के साथ  आरएएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों से लॉक डाउन का अनुपालन करने की अपील की । ऐसा ना करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
लॉक डॉउन  के दूसरे चरण में केन्द्र और राज्य सरकार और सख्ती से इस लॉक डॉउन का अनुपालन करा रहें ​है। उत्तराखण्ड के हॉट स्पाट देहरादून, हरिद्वार और नैनिताल जिलों में राज्य सरकार द्वारा सख्ती के र्निदेश दिए है ताकि यहां के निवासी इस लॉक डॉउन का पालन करें। पिछले चार दिन से प्रदेश में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आने के बाद स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा था लेकिन मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट के बाद हरिद्वार जिले से 2 और कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए स्थिति और गम्भीर हो चली है जिसे लेकर आज हरिद्वार के हॉट स्पाट ज्वालापुर में स्थानिय पुलिस ने आरएएफ के साथ मिल कर पुरे क्षेत्र में फैल्ग मार्च निकाला और लोगों को यह अपील करी की लोग लॉक डॉउन का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *