स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने 3099 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में कर्फ्यू गस्त बनभूलपुरा इलाके में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों का परीक्षण कर रही हैै। एसीएमओ डा0 रश्मि पंत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों द्वारा मंगलवार को लाईन नम्बर-1 से लाइन नम्बर-18 के दरमियान 560 घरों मे जाकर 3099 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य टीमों द्वारा लोगांे का बुखार नापा गया तथा खांसी सर्दी जुकाम के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही जमातियों एवं कोरेन्टाइन किये गये लोगों के बारे में जानकारी हासिल की गई। लोगांे ने बताया कि उनके परिवार के कुछ सदस्य को विभिन्न स्थानों पर कोरेन्टाइन किये हुये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *