प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज अपने विधानसभा चकराता के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर कोरोना महामारी संकट के चलते लागू लॉक डाउन के कारण स्थानीय ग्रामवासियों, छोटे व मध्यम दुकानदारों तथा स्थानीय काश्तकारों को हो रही परेशानियों तथा समस्याओं को सुना।

उसके बाद तहसील त्यूणी के ग्राम कूणा में खत बावर के स्थानीय नेतागणों व कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत करते हुए सभी उपस्थितजनों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए “सामाजिक दूरी” का पालन करने, बेहद जरूरी होने पर ही घरों से निकलने व मॉस्क पहनने की अपील करते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती रीता जगलवांन को ग्रामवासियों को वितरित करने हेतु मॉस्क एवं सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराये।

इस दौरान युवा नेता अभिषेक सिंह, एनडी पंवार, राजवीर सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम पंवार, आदित्य सिंह पंवार, पृथ्वी सिंह पंवार, बलबीर सिंह पंवार, रिंकू पंवार, शिशु पंवार, गोलू पंवार, जगदीश पंवार, शमशेर सिंह चौहान आदि वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *