प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया 11 सितम्बर से: राधा मोहन

चुनाव से पहले प्रत्येक जिले में होगी संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला, चुनाव सर्वसहमति से करने पर दिया जोर
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिह ने कहा कि वर्तमान में देश में भाजपा की सदस्यता बढ़ कर 14 करोड़ से अधिक हो चुकी हैं। अब राज्य में 11 सितम्बर से चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ होगी और इससे पहले 2 व 3 सितम्बर को प्रत्येक जिले में संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला आयोजित की जायेगी।
भाजपा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिह ने यह बात आज यहाॅ भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठानात्मक चुनाव कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये कही। उन्होने कहा कि गत सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा 10 करोड़ सदस्य बनाये गये थे। जिनमें इस बार संविधान के अनुसार न्यूनतम 20 प्रतिशत सदस्यों की वृद्धि की जानी थी। लेकिन नये सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाया गया और 4 करोड़ नये सदस्य बन चुके हैं। अब इस सदस्यों का रजिस्टर तैयार हो रहा हैं और इसी के साथ ही सक्रिय सदस्यों का रजिस्टर भी तैयार किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में 2 व 3 सितम्बर को सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला आयोजित की जायेगी।
श्री राधामोहन सिह ने कहा कि 11 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बूथ अध्यक्ष व समिति सदस्यों का चुनाव होगां। जबकि 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मण्डल अध्यक्ष के चुनाव होगा व बूथ मण्डल समिति का निर्वाचन होगा। इसके बाद 11 नवम्बर से 30नवम्बर तक जिला अध्यक्ष व प्रदेश परिषदका चुनाव किया जायेगा व 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। उन्होने कहा कि जिला अध्यक्षों का चुनाव प्रदेश में एक तिथि में किया जाना हैं। जब कि बूथ व मण्डल स्तर के चुनाव न्यूनतम दिननिर्धारित कर उनमें कराये जाने हैं। हर चुनाव के बीच 10 दिन का अन्तराल शिकायत निवारण व अगले चुनाव के तैयारी के लिये है। उन्होने सभी चुनाव सर्वसहमति से करने पर जोर दिया।
श्री राधामोहन सिह ने कहा कि हमारी पार्टी ही देश में एक मात्र पार्टी है जिसमें बूथ स्तर से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव होते हैं।यहाॅ परिवारवाद व व्यक्तिवाद नही हैं। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत अन्य 1700 दलों में केवल कागजों पर चुनाव होते है। उन्होने कहा कि हम सबका आदर्श व लक्ष्य एक हैं और यही कारण है कि हममें मतभेद नही होते। इसी कारण पार्टी में कभी विभाजन नही हुआ जब कि कांग्रेस व वामपंथियों सहित विभिन्न र्पािटयों में कई कई विभाजन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को देश का भविष्य सौपा हैं। आज प्रधानमंत्री नर्रेन्द्र मोदी व भाजपा द्वारा 370 व 35 ए हटाने का जो ऐतिहासिक कार्य किया गया हैं उसे लेकर व हममें व आम जनता में भारी उत्साह हैं। इस पूरे विषय को जनता के बीच और स्पष्टता से लाने के लिए 1 से 30सितम्बर तक भाजपा द्वारा पूरे देश में अभियान चलाया जायेगा।
इससे पूर्व प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवन्त सिंह भौर्याल ने प्रदेश में चुनाव तैयारियों के बारे में विवरण प्रस्तुत किया और बतायाकि उत्तराखण्ड में 11 लाख नये सदस्य बनाये गये हैं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला व संचालन महामंत्री खजान दास द्वारा किया गया। मंच पर प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भण्डारी व अनिल गोयल तथा सह चुनाव अधिकारी श्री अतर सिंह तोमर भी मौजूद थे। बैठक में पूरे प्रदेश के पदाधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी व जिला प्रभारी भी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *