फीस बढ़ा रहे स्कूलों पर की जाए सख्त कार्यवाही: अरविंद पांडे

प्राइवेट स्कूलों में NCERT की पुस्तकों को सख्ती से करवाया जाए लागू
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड अरविन्द पाण्डेय ने सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए कि प्रदेश के 4 बड़े जनपदों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर सहित सभी जनपदों के प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों को सख्ती से लागू करवाया जाए। ऐसे स्कूलों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी जनपदों से ऐसे स्कूलों पर भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, जो स्कूल शुल्क बढ़ा रहे हैं अथवा अभिभावकों पर शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री श्री पाण्डेय ने उन अधिकारियों की भी रिपोर्ट मांगी है जो अपने क्षेत्रों के प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें लागू करवाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *