रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। सचिव/सिविल जज (सी0डि0), अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के प्लाॅन आफ एक्शन के क्रम में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के निर्देशानुसार इस प्राधिकरण द्वारा नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक सेवाऐं) योजना, 2016 के क्रियान्वयन हेतु 21 जुलाई 2019 (रविवार) को स्थान राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर, रूद्रपुर में माननीय जिला जज महोदय की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।