हरिद्वार: 23 से 30 जुलाई तक जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

हरिद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार डा0 रूपेन्द्र दत्त शर्मा ने अवगत कराया कि जनपद मे श्रावण कांवड मेेला 2019 प्रारम्भ होने के फलस्वरूप दिनप्रतिदिन कांवडियों के आवागमन बढ़ने तथा सडक मार्गो मे काफी भीड़ होने से आवागम के मार्ग बन्द होने की सम्भावना एवं कांवड़ मेला की पीक अवधि मे शान्ति व्यवस्था एवं छात्रछात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनहित में जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार कांवड़ मेले की पीक अवधि 23 जुलाई से 30 जुलाई 2019 तक जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालय (हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम), संस्कृत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शैक्षिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरादायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के प्रबन्धन का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *