यूपी की राज्यपाल होंगी आनंदी बेन पटेल

बदले गए 6 राज्यों के राज्यपाल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 6 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। यूपी के राज्यपाल राम नाईक की जगह अब आनंदीबेन पटेल को प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
 ये बदले गए 6 राज्यपाल
– आनंदीबेन पटेल जो मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं, अब उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया है।
– जगदीप धनकर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है. इससे पहले केशरीनाथ त्रिपाठी बंगाल के राज्यपाल थे।
– कप्तान सिंह सौलंकी की जगह अब रमेश बेस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
– लालाजी टंडन जो बिहार के राज्यपाल थे, अब उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
– फागु चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
–  नागालैंड में आर.एन रवी को राज्यपाल नियुक्त किया गया है.  इससे पहले पद्मनाथ बालकृष्ण आचार्य यहां के राज्यपाल थे।
ये सभी नियुक्तियां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *