भरें जाएं मंत्रिमंडल में रिक्त पद : खजान दास

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर अब विधायकों ने भी मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इस क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा हाईकमान और प्रदेश संगठन से बातचीत करके उनके मंत्रिमंडल में बीते नौ माह से रिक्त चल रहे पदों को तुरंत भरना चाहिए। इससे कामकाज में तेजी आएगी। खजान दास ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नए साल में मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे पदों को जल्द ही भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *