लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की मांग
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (एसजीआरआर) ने श्री गुरु राम राय इंटर काॅलेज भाऊवाला कैंपस से ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र की शुरूआत कर बड़ी पहल की है। इससे पूर्व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का मोथरोवाला व खुड़बुड़ा में उपकेन्द्र संचालित है। इस केन्द्र में फिजीशियन, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दवाईयाॅ, ब्लड कलेक्शन सेंटर, ई0सी0जी0, ब्लड प्रेशर जाॅच के साथ ही ब्लड शुगर जाॅच की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, शीघ्र ही एक्स-रे मशीन भी संचालित की जाएगी।
सोमवार को श्री गुरु राम राय इण्टर काॅलेज, भाऊवाला में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (एसजीआरआर) के ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ सहसपुर के विधायक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत संदस्य रमेश चन्द्र, विशिष्ट अतिथि एसजीआरआर इण्टर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रदीप डबराल व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विनय राय ने संयुक्त रूप से किया। श्री गुरु राम राय इंटर काॅलेज, भाऊवाला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की। 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति पर नाटिका प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, उपकेन्द्र के डाक्टरों, इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती दमयन्ती परन्दियाल, शिक्षको व छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण भी किया।
डाॅ विनय राय ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज का यह ध्येय है कि दूरस्थ क्षेत्रों की ग्रामीण जनता तक भी हर सम्भव स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं। इस कड़ी में निरन्तर प्रयास जारी हैं। भाऊवाला क्षेत्र से अस्पताल प्रबन्धन के पास लंबे समय से यह मांग आ रही थी कि यहां पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का एक उपकेन्द्र संचालित किया जाएगा। उपकेन्द्र में मरीजों को रियायती दर पर उपचार, जाॅचें व दवाईयां मिलेंगी। इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का यह उपकेन्द्र क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। उन्होंने इसे श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की बेहतर पहल बताया व प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के बहुमुखी विकास में शिक्षा व स्वास्थ्य महत्वपूर्णं भूमिका निभाते हैं। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में सबसे बड़े सेवा प्रदाता के रूप में सेवाएं दे रहा है।
एसजीआरआर इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रदीप डबराल ने कहा कि यह उपकेन्द्र श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ का ही एक हिस्सा है इसलिए इस ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेन्द्र का एक दरवाजा श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज पर भी खुलता है। भाऊवाला क्षेत्र में खुले इस केन्द्र को एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टरों से पूरा पूरा सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रमेश चन्द्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल नेगी, ग्राम पंचायत प्रधान, भाऊवाला प्रवीण चैहान ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मांग की कि इस उपकेन्द्र को 24 घण्टे के लिए संचालित किया जाए। डाॅ विनय राय ने जनता की मांग को स्वीकारते हुए जल्द ही इस विषय पर निर्णय लेने की बात कही। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख विजय नौटियाल, उप नर्सिंग अधीक्षिका श्रीमती कमलजीत कौर, वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी, प्रमोद चैहान सहित श्री गुरु राम राय इण्टर काॅलेज भाउवाला के सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापक व भाऊवाला क्षेत्रवासी व गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित थे।