मंत्री ने की युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। युवा कल्याण एवं खेल विभाग के मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष विधान सभा में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में मत्री द्वारा युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में युवा कल्याण एवं खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किये जाने उत्तराखण्ड खेल महाकुम्भ के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान उनके द्वारा निर्देश दिये गये कि खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं किन्हीं 2 से 3 विशेष प्रतियोतगिताओं में प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाए तथा उन खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए तथा सम्बन्धित खिलाड़ियों के प्रगति के आधार पर ही उनको लम्बे समय तक प्रशिक्षण दिया जाए जिससे वह अपने भविष्य सही से निर्माण कर सके एवं राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना नाम कर सके। खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत अण्डर-12 बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए जिससे प्रतियोगिता में चिन्हित किये गये प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा संचालित स्पोर्टस कालेजों में प्रवेश दिया जा सके।
बैठक में शक्ति फार्म ऊधमसिंह नगर में स्थित खेल मैदान की स्थिति को सुधारने एवं उसमें एक फुटबाल मैदान के निर्माण तथा राजकीय इण्टर कालेज ओखलकाण्डा नैनीताल के खेल मैदान की स्थिति को सुधारने हेतु निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित का प्रस्ताव शासन को तत्काल उपलब्ध करा दिया जाए जिससे उक्त दोनों स्थानों पर स्थित खेल मैदानों का लाभ क्षेत्रीय युवकों/बच्चों को प्राप्त हो सके। इसी तरह विभाग द्वारा युवा दलों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि युवाओं को स्वरोजगार की प्रति आकर्षित करने हेतु उन्हें उनके कार्य दक्षता के आधार पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए एवं उनके द्वारा प्रोत्साहन राशि का उपयोग किस प्रकार से किया जा रहा है का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाए।
बैठक में युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत निर्देश दिये गये कि विभाग द्वारा निर्मित एवं निर्माणाधीन विभिन्न खेल अवस्थापना सुविधाओं यथा खेल मैदान, मिनी स्टेडयम, इण्डोर, आउटडोर स्टेडियम आदि के सुलभ संचालन हेतु उनमें आउटसोर्स के माध्यम से एक-एक खेल प्रशिक्षक तैनात किया जाए जिससे सम्बन्धित क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक एवं लाभान्वित किया जा सके। बैठक में विभाग द्वारा प्रतिवर्ष गठित किये जाने वाले महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दलों के गठन के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि प्रतिवर्ष लक्ष्यपूर्ति की जाए तथा महिला एवं युवक मंगल दलों को प्रोत्साहित करने हेतु नई कार्य योजना का निर्माण करें जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके जिसके लिए शिक्षा विभाग एवं श्रम विभाग से भी चर्चा कर सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विकासखण्ड स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित किये जाने वाले राज्य युवा महोत्सव के स्वरूप को बदलने के भी निर्देश दिये। सांस्कृतिक क्रिया कलापों एवं पलायन रोकने आदि को बढ़ावा दिये जाने हेतु राज्य युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाए तथा राज्य युवा महोत्सव में सभी सांस्कृतिक दलों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए। युवा कल्याण विभाग के अधीन संचालित राज्य स्तरीय साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र शिवपुरी में वहाइट रिवर राफ्टिंग एवं अन्य साहसिक खेलों के शिविर तत्काल प्रारम्भ कर दिये जांए एवं उक्त से सम्बन्धित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री बृजेश कुमार सन्त, अपर सचिव श्री प्रताप सिंह शाह, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण श्री आर0सी0डिमरी, संयुक्त निदेशक खेल श्री धर्मेन्द्र भट्ट, उप निदेशक युवा कल्याण श्री अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक युवा कल्याण श्री शक्ति सिंह, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *