देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज राज्य सभा में जम्मू कश्मीर राज्य से धारा 35ए हटाने एवं धारा 370 को हटाने की सिफारिश तथा जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख को अलग अलग केन्द्रशासित प्रदेश घोषित करने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय उत्तराखण्ड में जश्न का माहौल रहा। जिसमे आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली दृढ़ संकल्पित केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर हर्ष व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा कि आज स्व॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस स्वप्न को केन्द्र सरकार ने साकार कर दिया हैं, जिसके लिये उन्होने एक देश एक निशान एक संविधान के नारेके साथ अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए प्राणों की आहूति दी थी। प्रदेश महामंत्री खजान दास ने भी केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये देश की जनता के मन की आवाज के अनुरूप जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की सिफारिश पर केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया। प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से देश की दिशा बदल जायेंगी। उत्तराखण्ड राज्य की जनता केन्द्र सरकार का हदय से धन्यवाद करती हैं कि उन्होने उत्तराखण्ड राज्य जो सैन्य बाहुल प्रदेश हैं के उन बीर सैनिको को आज सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। जिन्होने सीमाओं पर इस देश की एकता अखण्डता के लिये अपने प्राणों की आहूति दी हैं।
उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक जो देश में शान्ति और एकरूपता एवंसमानता का अधिकार चाहता हैं हदय से प्रसन्न हैं, और नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह को धन्यवाद प्रेषित करता है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शादाब शम्स ने कहा एक देश एक निशान एक संविधान इस देश की आवश्यकताथी और आज गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर निर्णय लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी जैसी दृढ़इच्छा शक्ति का परिचय देकर देश की जनता का दिल जीत लिया हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले के जश्न के दौरान देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, दर्जा धारी विश्वास डावर, रिपुदमन सिह रावत, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री एवं कार्यालय सह प्रभारी कुलदीप कुमार, कर्नल नौटियाल, कार्यालय आधुनिकी करण प्रदेश प्रमुख हरीश नारंग, प्रदेश प्रवक्ता ऋतु मित्रा, इन्दु बाला, ओ.बी.सी आयोग अध्यक्ष डाॅ॰ कल्पना सैनी, अनिता विष्ट, मोतीराम, दिनेश रावत, गिरीराज उनियाल आदि उपस्थित रहें।