15 से 20 अगस्त तक मनाई जायेगी स्व0 राजीव गांधी की जयंतीः धस्माना

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 75वीं जयंती को उत्तराखण्ड प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जायेगा। आज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में स्व0 राजीव जी की 75वीं जयंती के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने राज्यभर के कांग्रेसजनों से जयंती कार्यक्रमों को धूमधाम से मनाने का आह्रवान किया।
उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सभी जिला/शहर/ब्लाक/नगर मुख्यालयों में पार्टी के नेता राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। 16 अगस्त को प्रदेश के सभी ब्लाक/नगर मुख्यालयों में पार्टी की ओर से राजीव गांधी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर सम्मेलन व गोष्ठियां आयेाजित की जायेगी जिनमें स्व0 राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्रित्वकाल में संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधन, सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रान्ति व उत्तर पूर्वी प्रान्तों में शान्ति के लिए किये गये प्रयास शामिल हैं। 17 अगस्त को राज्यभर में सभी जनपदों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयेाजित किये जायेंगे।
श्री धस्माना ने बताया कि 19 अगस्त को हरिद्वार शहर में एक विशाल राजीव गांधी सद्भावना यात्रा का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में किया जायेगा जो देवपुरा से प्रारम्भ होकर शिव मूर्ति, हरकी पौडी होते हुए भीमगोडा स्थित जयराम आश्रम में सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को समस्त जिला मुख्यालयों पर स्व0 राजीव गांधी जी के जन्म दिन को धूमधाम से मनाया जायेगा। आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ0 संजय पालीवाल, महामंत्री विजय सारस्वत, राजपाल सिंह बिष्ट, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चैधरी, पी.के. अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा, नगर अध्यक्ष ऋषिकेश विनय सारस्वत, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *