भाजपाः मीडिया विभाग प्रभारी अजेन्द्र अजय ने ग्रहण किया कार्यभार

सरकार की उपलब्धियों व पार्टी संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम: बंशीधर भगत
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और पार्टी संगठन के कार्यक्रमों व गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम है। श्री भगत ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रभारी अजेंद्र अजय के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर उक्त बात कही।
उन्होंने कहा कि मीडिया जनता के बीच धारणा कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों ने व्यापक जनहित के मद्देनजर तमाम कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है। इन योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचे, इसमें मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी का मीडिया विभाग इस दिशा में गम्भीरता से कार्य करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धारा 370 को खत्म करने के प्राविधान व सी.ए.ए कानून की चर्चा की और कहा कि ऐसे अवसरों पर विपक्ष मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का दुष्प्रयास करता है। ऐसे में पार्टी के मीडिया विभाग को सजगता से कार्य कर विपक्ष के दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र भसीन, प्रदेश महामंत्री राजू भण्डारी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री श्रीमती मधु भटट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री शादाब शम्स, सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सह मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, जयंती प्रसाद कुर्माचली, विशाल गुप्ता, सुदंर सिह बिष्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *