महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक: प्रीतम सिंह

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अन्तर्राश्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कवि सम्मेलन के साथ-साथ अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष कमलेष रमन के नेतृत्व में वरिश्ठ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने महिलाओं को अन्तर्राश्ट्रीय महिला दिवस की षुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्षक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिषा देने का काम किया है। विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेषा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ षक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह ने कहा कि जहां एक ओर राजनैतिक क्षेत्र में देष का नेतृत्व कर चुकी स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी, श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल, श्रीमती सोनिया गांधी जैसी महिलाओं ने देश का गौरव बढाया वहीं पी.टी. ऊषा, मैरी काॅम, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा, जैसी खेल प्रतिभाओं ने विष्व में अपना परचम लहराया है तो भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला ने अंतरिक्ष पटल पर अपनी खास पहचान बनाई तथा सुरेखा यादव ने प्रथम महिला चालक के रूप में रेलगाडी चला कर भारतीय महिलाओं के गौरव को बढ़ाया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष किषोर उपाध्याय ने सभी महिलाओं को अन्तर्राश्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमतायें विद्यमान हैं। व्यवहारिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अपने अद्भुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्षी बुद्धिमता के आधार पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। मानवीय संवेदना, करूणा, वात्सल्य जैसे भावों से परिपूर्ण अनेक नारियों ने युग निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में नारी सदैव पूजनीय रही है तथा आज भी नारी का स्थान सबसे ऊंचा है। उत्तराखण्ड की देवभूमि में भी अनेक बीरांगना नारियों ने जन्म लिया है तथा समाज को एक नई दिषा देने का काम किया है। उत्तराखण्ड आन्दोलन को अपने मुकाम तक पहुंचाने में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। गौरा देवी, तीलू रौतेली जैसी बीरांगनाओं ने देवभूमि का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है ऐसी नारी षक्ति को हम शत्-शत नमन करते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती सरजू देवी, श्रीमती सुषीला दमंगा, पूर्व प्रधान सुषीला, लक्ष्मी रावत, मिथिलेश देवी, सत्या पोखरियाल, रीता भल्ला, सिमरा देवी, मीरा देवी, प्रेमावती, पुश्पा गुप्ता, मूर्ति देवी, उदारी पंवार, कमलेष मिततल, बिमला, रामप्यारी, पार्शद संगीता गुप्ता, कोमल बोरा, सविता सोनगर, उर्मिला थापा, मीना बिश्ट, देविका रानी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अषोक वर्मा, प्रणीता बडोनी, षांति रावत, श्रीमती नजमा खान, चन्द्रकला नेगी, पुश्पा पंवार, डाॅ0 प्रतिमा सिह, लक्ष्मी अग्रवाल, अषा शर्मा, बिमला मन्हास, संयोगिता रानी, रीना सिघल, बन्दना शर्मा, कविता माहुर, सरोज शर्मा, सुषीला शर्मा, सरिता नेगी, कविता लिंगवाल, अमृता कौशल, अनिता निराला, अनुराधा तिवारी, साधना, संतोश सैनी, सीमा जोषी, शषिकला, सोमवती, रजनी रावत, सुषीला देवी, इमराना, दीपाली, ऋतुनन्दा, ममता बसनेत, कमला, रीता  सहित सैकडों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में हिन्दी कवि राकेश जैन, सादाब अली, मीरा नवेली ने कविता पाठ कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *