भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी श्रद्धाजंलि सभा
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर बडी़ संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मेयर सुनील उनियाल ने कहा कि अरूण जेटली एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होने देश और पार्टी के लिये महत्वपूर्ण कार्य किये, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने कहा कि अरूण जेटली प्रखर प्रतिभा के धनी थे और उन्होने पार्टी नेता के साथ-साथ केन्द्र में मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो हमेशा याद किया जायेगा। विधायक हरबंश कपूर ने कहा कि जेटली जहाॅ कुशल राजनेता प्रशासक और रणनीतिकार थे वही वे एक श्रेष्ठ मानव भी थे इस बात का पता इससे भी चलता है कि उनके अपनेबच्चे जिन स्कूलों में पढ़ते थे उन्ही स्कूलों में उन्होने अपने कर्मचारियों के बच्चों को भी पढ़ाया। उन्होने कहा कि अरूण जेटली उनके विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिये भी आये थे और उनका सम्बोधन लोग आज भी याद करते हैं।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्व्यन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि श्री अरूण जेटली का निधन यद्यपि असमय हुआ हैं लेकिन उन्होने जो कार्य किये वे हमेशा याद किये जायेगें। एक राजनेता के रूप उन्होने जहाॅ भारतीय जनता पार्टी के विस्तार और उसे मजबूत करने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया, वही केन्द्र में मंत्री के रूप में उन्होने आर्थिक सुधारों सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाये जो हमेशा याद किये जायेगा। वे कार्यकर्ताओं के बहुत ध्यान रखते थे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्र्रमुख डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि श्री जेटली के निधन से देश व भाजपा ने एक बडे़ व्यक्तित्व को खो दिया है जिसकी पूर्ति सम्भव नही हैं। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्तिका प्रमाण हैं कि जीएसटी, नोट बन्दी, बैकों की विलीनीकरण सहित कई ठोस निर्णय उनके कार्यकाल में लिये गये। उत्तराखण्ड से उनका विशेष लगाव था और वे यहा विधानसभा चुनाव में पार्टी का दृष्टि पत्र जारी करने व अन्य कार्यक्रमों में आये।
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि अरूण जेटली एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होने विभिन्न पदों पर रहते हुये महत्वपूर्ण योगदानदिया और पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं। आर्थिक सुधारों के लिये उनके द्वारा उठाये गये कदम दूरगामी परिणाम देने वाले है। वे कुशल रणनीति कार भी थे और उनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर संकट मोचक की भूमिका भी निभाई गयी। देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिह पुण्डीर ने कहा कि श्री अरूण जेटली का निधन हम सब के लिये गहन शोक का विषय हैं और उनके ना रहने से एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। श्री जेटली ने पार्टी व देश के लिये अपना पूरा जीवन लगा दिया जो हमेशा याद किया जायेगा।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुये प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि अरूण जेटली का निधन हम सबके लिये एक बडी़ क्षति हैं। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और उनका सामान्य जन के अलावा बुद्धिजीव वर्ग पर विशेष प्रभाव था। उनके निधन से जो रिक्तता आयी हैं उसे पूरा नही किया जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष व विघायक पुष्कर सिह धामी, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, विशेष कार्याधिकारी उर्वादत्त भटट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी व संजीव वर्मा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत, मसूरी नगर पालिका के पूर्ण अध्यक्ष ओपी उनियाल, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती ब्रजलेश गुप्ता, श्रीमती इन्दुबाला, श्रीमती रजनी कुकरेती, मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, मंडल महामंत्री अनिल डबराल, पार्षद अजय सिंघल सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अरूण जेटली के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित की।