राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निगम बोध घाट में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अरूण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व वित्त मंत्री का शनिवार को दिल्ली के एम्स में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के निगम बोध घाट पर रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी। नम आंखों से हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें बीजेपी ऑफिस से तिरंगे में लपेटकर अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया। इससे पहले, अरुण जेटली का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास से भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय लाया गया। भाजपा मुख्यालय में कई मंत्रियों और नेताओं ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।