देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। आबकारी आयुक्त दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष की अवशेष अवधि 01 जुलाई से 31 मार्च 2020 तक राज्य में अद्यतन अव्यवस्थापित देशी-विदेशी मदिरा व बीयर की फुटकर दुकानो का लाटरी के माध्यम से व्यवस्थापन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिये 27 जून, 2019 को अपराह्न पांच बजे तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे तथा 29 जून 2019 को लाटरी के माध्यम से प्रातः 10 बजे से आवंटन प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्थापन से सम्बन्धित आवेदन प्रक्रिया एवं शर्ते आबकारी विभाग की वैबसाईट www.uttarakhandexcise.org.in से तथा सम्बन्धित जिले के जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।