महानगर में भाजपा ने बनाए 11754 नए सदस्य

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता  सह प्रमुख दुष्यंत गौतम  23 जुलाई को लेंगे बैठक
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। विगत 6 जुलाई से आगामी 11 अगस्त तक चलने वाले भाजपा सदस्यता पर्व अभियान के अंतर्गत महानगर भाजपा ने अब तक 11 754 नए सदस्य बना लिए हैं। यह जानकारी भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी गयी।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 23 जुलाई को प्रात 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रमुख दुष्यंत गौतम कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें सदस्यता पर्व से जुड़े विषयों पर वह अपने विचार रखेंगे। बैठक में महानगर पदाधिकारियों के साथ  महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रमुख, मंडल सदस्यता शहर प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, विस्तारक, मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रमुख, सदस्यता सह प्रमुख, विभाग प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के प्रमुख भाग लेंगे। महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया ने बताया कि महानगर के 912 बूथों पर 91200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है अर्थात प्रत्येक बूथ पर 100 साथ ही भाजपा महानगर के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को 50 नए सदस्य  बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
महानगर सदस्यता सह प्रमुख रंजीत भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदा ही बड़े लक्ष्य निर्धारित करती है इसीलिए यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट ने 18 साल की आयु पर पहुंचने वाले युवाओं को मतदाता एवं भाजपा  सदस्य बनाने को कहा। कार्यक्रम में दर्जाधारी जितेंद्र रावत मोनी, उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, हरीश डोरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, पवन चौधरी, आशीष नागरथ, प्रभात कुमार, राकेश, सुभाष बालियान, परम दत्ता, रतन सिंह चौहान, डॉ उदय पुंडीर, राजेश कांबोज, दिनेश प्रसाद सती, आनंद सागर, सतीश कश्यप, अनिल चमोली, नवीन छेत्री,  सुरेश रमोला, भाजपा महिला मोर्चा की बृजलेश गुप्ता, बबीता सहोत्रा, पूनम ममगाई, बीना रतूड़ी, पुष्पा देवी, रितु अग्रवाल सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *